कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का मामला कुछ दिनों से देशभर में सुर्खियों में है।
मुख्य आरोपी विकास दुबे की तलाश में उत्तर प्रदेश पुलिस की 50 से अधिक टीमें दिन रात लगी हुई हैं, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका है।
इसी बीच एक चौकाने वाले दावे में यह अनुमान लगाया गया है कि वो उत्तराखंड भी भाग सकता है।
हरिद्वार के पड़ोसी जनपद बिजनौर में विकास दुबे को काले रंग की स्कॉर्पियो में देखा गया था, लेकिन वह बिजनौर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था।
आपको बता दे, विकास दुबे को लेकर नैनीताल में भी पुलिस को अलर्ट किया गया है।
पुलिस अधिकारियों की ओर से बॉर्डर पर पुलिसकर्मियों को हथियार के साथ चेकिंग करने की हिदायत दी गई है।