{ अनुज कुमार की रिपोर्ट }
उप लोकायुक्त की सीट पर दिनेश कुमार सिंह की नियुक्ति हुई है।
दिनेश कुमार सिंह इससे पहले प्रमुख सचिव न्याय के पद पर कार्य थे जहां से रिटायर होने के बाद उन्हें आज नियुक्ति मिली है।
दिनेश कुमार सिंह ने 2012 से 2015 के बीच स्पेशल जज सीबीआई रहने के दौरान कई अहम फैसले सुनाए जिसमें तीन खाद्यान्न घोटाले और रेलवे का जीपीएफ घोटाला मुख्य था।
आज कार्यभार ग्रहण के दौरान दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि वह जीरो टॉलरेंस की नीति पर ही काम करेंगे।
इस मौके पर लोकायुक्त संजय मिश्रा और अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी भी मौजूद रहे।