1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Har Funn Maula Song में एली अवराम के साथ जबरदस्त रोमांस करते नजर आएं आमिर खान, देखें VIDEO

Har Funn Maula Song में एली अवराम के साथ जबरदस्त रोमांस करते नजर आएं आमिर खान, देखें VIDEO

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
Har Funn Maula Song में एली अवराम के साथ जबरदस्त रोमांस करते नजर आएं आमिर खान, देखें VIDEO

रिपोर्ट-पल्लवी त्रिपाठी

मुंबई : बॅालीवुड एक्टर आमिर खान अपने काम में परफेक्शन के लिए जाने जाते है । एक बार फिर इस परफेक्शन और ट्विस्ट के साथ आमिर खान नया गाना हर फन मौला लेकर आए हैं । जिसमें एली अवराम के साथ आमिर खान की सिजलिंग केमिस्ट्री देखने को मिल रही है । फैंस दोनों की जोड़ी खूब पसंद कर रहे हैं ।

आमिर खान और एली अवराम का हाल ही में हर फन मौला गाना रिलीज हो गया है । जिसमें दोनों रोमांस करते नज़र आ रहे हैं । फैंस को उनकी केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है । वीडियो में आमिर खान का बेहद अलग अंदाज देखने को मिल रहा है । जिसमें आमिर एली के साथ रोमांस करते नज़र आ रहे हैं । बता दें कि यह गाना आज ही रिलीज हुआ है और इस गाने के रिलीज होते ही इस वीडियो को करोड़ो बार देखा जा चुका है ।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Elli AvrRam (@elliavrram)

बता दें कि यह गाना आमिर खान की अपकमिंग फिल्म कोई जाने ना का गाना है । जिसमें आमिर के साथ एली अवराम लीड रोल में हैं । एली ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर गाने से फर्स्ट लुक जारी किया था । साथ ही एली ने कैप्शन में जानकारी दी थी कि यह गाना 10 मार्च को रिलीज होने वाला हैं । उन्होंने लिखा था- यह ( आमिर खान ) सभी बातों में खिलाड़ी हैं और वह ( एली अवराम ) डांस फ्लोर की रानी है । 10 मार्च को उनसे मिलने के लिए रेडी हो जाए । आपको बताते चलें कि कुछ दिनों पहले गाने के कुछ सीन्स लीक होने की खबर भी आयी थी ।

बात करें आमिर खान के वर्कफ्रंट की तो वो जल्द ही अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चढ्ढा में नज़र आएंगे । इससे पहले आमिर को ठग्स आॅफ हिंदुस्तान में देखा गया था । हालांकि , एक्टर की यह फिल्म कुछ खास नहीं चली ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...