1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. धर्मेंद्र प्रधान प्लाज्मा डोनेट करने वाले पहले केंद्रीय मंत्री बने

धर्मेंद्र प्रधान प्लाज्मा डोनेट करने वाले पहले केंद्रीय मंत्री बने

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
धर्मेंद्र प्रधान प्लाज्मा डोनेट करने वाले पहले केंद्रीय मंत्री बने

देश में कोरोना मरीजों की संख्या जितनी तेजी में सामने आ रहा है उतनी ही तेजी से मरीज ठीक भी हो रही है। गम्भीर मरीजों के इलाज के लिए प्लाज्मा थेरेपी बड़े कारगर विकल्प के रूप में सामने आई है। हालांकि कोरोना से संक्रमित होने के बाद स्वस्थ होने वाले प्लाज्मा डोनर की संख्या अभी भी बहुत कम है।

इस बीच मोदी सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस तथा इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान प्लाज्मा डोनेट करने खुद आगे आकर न सिर्फ एक मिसाल कायम की है, बल्कि लोगों को भी प्लाज्मा थेरपी व प्लाज्मा डोनेशन के लिए प्रेरित भी किया है।

शनिवार को केंद्रीय मंत्री प्रधान अपने गृह राज्य ओडिशा के कटक में एससीबी मेडिकल कॉलेज एन्ड हॉस्पिटल पहुंच कर अपना प्लाज्मा डोनेट किया। वह पहले केंद्रीय मंत्री हैं जिन्होंने कोरोना संक्रमण से ठीक होने के बाद अपना प्लाज्मा डोनेट किया है। कुछ समय पहले ही धर्मेंद्र प्रधान कोरोना संक्रमित पाए गए थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...