रिपोर्ट : रिजवान अहमद/ मोहम्मद आबिद
हरिद्वार : धर्मनगरी में एक ओर जहां निरंजनी अखाड़े में रमता पंच का नगर प्रवेश हुआ तो वही बड़ा उदासीन अखाड़े की ओर से श्रीचंद्राचार्या चौक का लोकार्पण हुआ, इसके साथ ही गंगा सभा के तीर्थ पुरोहित समाज ने कुंभ की शुरूआत के तौर पर हरकी पैड़ी पर धर्मध्वजा फहराया गया बतादें की इससे पहले गंगा सभा ने धर्मध्वजा यात्रा कुशा घाट से प्रारंभ कर हर की पौड़ी पर आकर समाप्त की थी।

विश्व प्रसिद्ध हर की पौड़ी पर श्रीगंगा सभा ने कुम्भ पर्व की शुरुआत के प्रतीक में धर्मध्वजा की स्थापना की गई जिससे पूर्व गंगा सभा द्वारा धर्मध्वजा यात्रा निकाली गई है और नगर कीर्तन बैड बाजे ओर कई तरह की झांकियों थी जिसके बाद गंगा पूजन कर हरकी पैड़ी पर धर्म धर्मध्वजा फहराया गया है।
वहीं इस दौरान गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ट ने कहा कि हर की पौड़ी पर धर्म ध्वजा स्थापित होना हम सबके लिए एक ऐतिहासिक क्षण है जो कि हमारी माँ गंगा से जुडी आस्था को दर्शाता है महाकुंभ 2021 की शुरुआत श्री गंगा सभा द्वारा की जा चुकी है गंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा ने बताया कि सभी अखाड़े हर की पौड़ी ब्रह्मकुंड पर आकर मां गंगा में स्नान करते है।
बतादें की हर की पौड़ी पर धर्मध्वजा की स्थापना विशेष महत्व रखती है हर कुंभ में गंगा सभा द्वारा धर्म ध्वजा स्थापना की जाती है ऐसे में अब तक धर्म ध्वजा की स्थापना ना होने के कारण हम कुछ अधूरा महसूस कर रहे थे जो कि आज धर्म ध्वजा के स्थापना के बाद पूरा हो गया है।