रिपोर्ट : शिव कुमार
आगरा : औद्योगिक विकास राज्यमंत्री डॉ धर्मवीर प्रजापति की सकारात्मक पहल की पूरे शहर में आज चर्चा हो रही है। माननीय मुख्यमंत्री उत्तरप्रदेश योगी आदित्यनाथ के मंत्री ने बीड़ा उठाया है कि दीपावली की शाम तक शहर के हर झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले परिवार के पास मिठाई और मिट्टी के दीपक व गणेश लक्ष्मी पहुंचाएंगे।
इसी क्रम में आज माननीय मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने रामबाग क्षेत्र से इस अभियान की शुरुआत की इसके बाद वहां से सुल्तानगंज पुलिया स्थित बंजारा बस्ती गए और आगे पूरे शहर में घूम कर झोपड़ पट्टी में रहने वाले परिवारों को 21-21 मिट्टी के दीपक एक सरसों की तेल की बोतल के साथ मिठाईया वितरण कर दीपावली की शुभकामनाएं दी।
उपहार मिलने के बाद बंजारा समुदाय की महिलाओं ने कहा कि पहली बार कोई नेता हमको मिठाई देने आया है। आजतक कोई नेता ने हम गरीबों के लिए कुछ नही सोचा और न ही कुछ दिया लेकिन माननीय मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने मिठाई देकर हम गरीबों लिए भी सोचा इसके लिए बंजारा समाज की महिलाओं ने धन्यवाद दिया।।