{ लखनऊ से अनुज की रिपोर्ट }
कोरोना वायरस के संक्रमण को तोड़ने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिन तक देश भर में लॉक डाउन की घोषणा की और लोगो को घरों में रहने की अपील की..आज चैत्र नवरात्रि का पहला दिन है..मां शैलपुत्री की पूजा कलश स्थापना के बाद माता के भक्त आज से नवरात्र की शुरुआत करते हैं , लेकिन अखण्डेश्वर महादेव मंदिर में लोगों की आवाजाही बिल्कुल ही नहीं है..वजह कोरोना वायरस है..

वैसे तो हर साल यहां भक्तों की खूब भीड़ उमड़ती है..महामारी से पूरे देश में लॉक डाउन होने की वजह से भक्त अपने-अपने घरों में रहकर माता की पूजा अर्चना कर रहे हैं।

घरों के मंदिरों को पहले सैनिटाइ के साथ साफ-सफाई से पूजा की थाली और सभी तरह का प्रसाद और सामग्री का घर के मंदिर में चढ़ावा किया जा रहा है, इस बार कोरोना वायरस की वजहों से प्रसिद्ध मंदिरों में पसरा सन्नाटा के साथ मंदिरों की घंटिया सुनसान है. इस बार भक्तो का कहना है कि इस भय और कोरोना मुक्त भारत हो ये कामना है इस नौ दिनों के व्रत में।
आपको बता दें कि आज नवरात्रि के पहले दिन इस मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी चाहिए थी लेकिन पूरे देश में लोग डाउन घोषित होने के बाद देवी मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए वायरस के प्रकोप के चलते इस बार एक भी श्रद्धालु मंदिर पर नहीं पहुंचा है जहां हर वर्ष नवरात्रि पर इस मंदिर पर लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती थी..

लेकिन आज कोरोना वायरस में मंदिर में ताला लटका आने पर मजबूर कर दिया है.. महामारी के वजह से पूरे देश में जहां लॉक डाउनलोड दिया गया है तो लोग अब अपने घरों में ही मां की आराधना पूजा पाठ कर रहे हैं सभी लोग साफ-सफाई के साथ एक फ़ीट की दूरी भी बनाए हुए है।
और इस बुरे वक़्त में माँ के भक्तोँ ने केवल आशीर्वाद माँगा है कि सम्पूर्ण भारतवासी इस वायरस के जंग में भारत विजय हो..और इस मुश्किल घड़ी में माता अपने भक्तों का कल्याण करें और जो लोग अपने घरों से माता की पूजा आराधना की शुरुआत आज से कर रहे हैं उनकी हर मनोकामना प्रथम नवरात्र पूरी करें।