1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. लगातार टेस्ट कराने के बावजूद भी महिला आती रहीं नेगेटिव, फिर भी हो गई कोविड से मौत

लगातार टेस्ट कराने के बावजूद भी महिला आती रहीं नेगेटिव, फिर भी हो गई कोविड से मौत

By: Amit ranjan 
Updated:
लगातार टेस्ट कराने के बावजूद भी महिला आती रहीं नेगेटिव, फिर भी हो गई कोविड से मौत

नई दिल्ली : दुनिया में जारी कोरोना संकट के बीच लगातार कोविड टेस्ट पर सवालियां निशान खड़े हो रहे है, की आखिर टेस्ट होने के बावजूद भी रिपोर्ट निगेटिव और मौत पॉजीटिव से कैसे हो रही है। हालांकि इसके बावजूद अभी तक इन सवालों का जवाब सामने नहीं आ सका है। इसी बीच ब्रिटेन से एक ऐसा मामले सामने आया है, जिसने सबको हैरान कर दिया। दरअसल 55 साल की एक महिला कोरोना महामारी को लेकर लगातार टेस्ट करा रही थीं और वे 10 बार कोरोना नेगेटिव आ चुकी थीं लेकिन इसके बावजूद उनकी कोविड से मौत हो गई।

55 साल की डेब्रा शॉ हर्निया के ऑपरेशन के लिए रॉयल स्टॉक यूनिवर्सिटी अस्पताल में मौजूद थीं। वे इस ऑपरेशन के बाद स्वस्थ तरीके से रिकवर हो रही थीं लेकिन अचानक उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी थीं और वे कोमा में चली गई । और अपनी सर्जरी के दो हफ्तों बाद ही चल बसी।

चूंकि डेब्रा का कोविड रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें फ्री वॉर्ड में रखा गया था। जिसके बाद अस्पताल वालों ने उनके परिवार वालों को भी आखिरी अलविदा के लिए बुलाया था। हालांकि मौत की जांच में सामने आया कि डेब्रा की मौत कोविड के चलते ही हुई थी। ये सुनकर इस महिला के परिवार वालों के होश उड़ गए। वे जानना चाहते थे कि अगर डेब्रा को कोविड था तो उन्हें कोविड फ्री वॉर्ड में क्यों रखा गया था।

इस महिला के बेटे क्रिस ने बताया कि मेरी मां को जब सांस में समस्या होनी शुरू हुई तब उनके रोज कोरोना वायरस टेस्ट हो रहे थे और उनके नतीजे रोज नेगेटिव आ रहे थे। मेरी मां के फेफड़ों का भी सैंपल लिया गया था और इसमें कोरोना वायरस होने का कोई प्रमाण भी नहीं था। ऐसे में जब हम सबने मॉम का डेथ सर्टिफिकेट देखा तो हम हैरान रह गए।

क्रिस ने आगे कहा कि इस डेथ सर्टिफिकेट में लिखा था कि उनकी मौत कोविड से हुई है। हमें इस मामले में लगातार कहा गया कि उन्हें कोरोना नहीं है बल्कि उन्हें निमोनिया है। मुझे इस बात का भी डर सता रहा है कि हमें बिना किसी पीपीई किट या सुरक्षा साधनों के मेरी मां से मिलने दिया गया था जिसके चलते अब मेरे परिवार के बाकी लोगों पर भी कोरोना संक्रमण का डर सता रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...