1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. Loksabha Election: प्रियंका गांधी के दौरे पर उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला का तंज,बोले- दौरे महेज औपचारिकता

Loksabha Election: प्रियंका गांधी के दौरे पर उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला का तंज,बोले- दौरे महेज औपचारिकता

मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला आज ग्वालियर पहुंचे वे अगले कुछ दिनों तक ग्वालियर चंबल अंचल के दौरे पर रहेंगे, एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और प्रियंका गांधी के मुरैना दौरे को लेकर तंज कसा।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
Loksabha Election: प्रियंका गांधी के दौरे पर उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला का तंज,बोले- दौरे महेज औपचारिकता

मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला आज ग्वालियर पहुंचे वे अगले कुछ दिनों तक ग्वालियर चंबल अंचल के दौरे पर रहेंगे, एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और प्रियंका गांधी के मुरैना दौरे को लेकर तंज कसा।

ग्वालियर चंबल अंचल की चारों सीटों ग्वालियर, भिंड, मुरैना और गुना के लिए 7  मई को मतदान होगा, इन सभी सीटों पर भाजपा का कब्ज़ा है , भाजपा इसे बनाये रखना चाहती है और कांग्रेस इसमें सेंध लगाना चाहती है, इसलिए दोनों ही पार्टियों के बड़े नेता लगातार इन सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों के लिए वोट अपील करने आ रहे हैं।

मप्र के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला इसी क्रम में आज ग्वालियर पहुंचे यहाँ कुछ देर रुकने के बाद वे भिंड के लिए निकल गए, एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए राजेंद्र शुक्ला ने कांग्रेस के सरकार बनाने के दावे पर कहा कि ये तो कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के पहले भी कहा था क्या हुआ? उनकी सीटें कम हो गई, जमीनी धरातल से कांग्रेस पूरी तरह कट चुकी है।

जीतू पटवारी के बयान पर किया पलटवार 

जीतू पटवारी के सरकार को चुल्लू भर पानी में डूबने वाले बयान का जवाब देते हुए राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि ऐसे अनर्गल बातों का क्या जवाब दिया जाये पद की गरिमा के विपरीत और हकीकत से दूर होकर जब कोई नेता बयान देता है तो उसे कोई गंभीरता से नहीं लेता।

प्रियंका गांधी के मुरैना दौरे पर कसा तंज 

राहुल गांधी के संविधान खतरे में है बयान का जवाब देते हुए उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा संविधान नहीं कांग्रेस खतरे में है , प्रियंका गांधी के मुरैना दौरे पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस खतरे में है, दौरे तो मात्र औपचारिता है जब चुनाव परिणाम सामने आएगा तब इन लोगों को पता चलेगा कि मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए कितनी बड़ी सुनामी आई थी ।

कौन हैं राजेंद्र शुक्ला?
पेशे से इंजीनियर राजेंद्र शुक्ला को उपमुख्यमंत्री का पद पर नियुक्त कर सबकों चौंका दिया। राजेंद्र शुक्ला का जन्म 1964 को रीवा में हुआ था। नवनियुक्त उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने ब्राह्मण समाज से आते हैं। उनकी ब्राह्मण वोटर्स पर मजबूत पकड़ मानी जाती है। उनका ताल्लुक मध्य प्रदेश के बघेलखंड क्षेत्र से हैं। राजेंद्र शुक्ला ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत छात्र जीवन से हो गई थी, साल 1986 में उन्होंने सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्र संघ के अध्यक्ष रहे थे। साल 1998 में नवनियुक्त डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने रीवा से विधानसभा चुनाव लड़ा था, इस चुनाव में उन्हें कांग्रेस उम्मीदवार पुष्पराज से हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन उनकी हार का अंतर बहुत कम था।

रीवा से पांचवी बार जीते राजेंद्र शुक्ला
साल 2003 में रीवा सीट से एक बार फिर बीजेपी ने राजेंद्र शुक्ला को उम्मीदवार बनाया है, इस बार उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पराज हराकर पहली मध्य प्रदेश विधानसभा में पहुंचे। इससे पहले रीव सीट से पुष्पराज सिंह ने लगातार तीन बार साल 1990, 1993, 1998 में जीत दर्ज किया था। राजेंद्र शुक्ला ने साल 2003 में रीवा से जीत दर्ज कर उनके विजय रथ पर ब्रेक लगा दिया। इसके बाद उन्होंने यहां से साल 2003 के अलावा साल 2008, 2013, 2018 और 2023 विधानसभा चुनाव में जीत दर्जी की।

एमपी सरकार में 4 रह चुके हैं मंत्री
शानदार राजनीतिक समझ और मजबूत प्रशासनिक पकड़ के कारण राजेंद्र शुक्ला को मध्य प्रदेश सरकार में 4 बार मंत्री बनाया गया। इस दौरान उन्होंने कई अहम मंत्रालयों में अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन किया। साल 2023 विधानसभा चुनाव में राजेंद्र शुक्ला ने रीवा से लगातार पांचवी बार जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र शर्मा को 21,339 वोटों के अंतर से हराया। विधानसभा चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत में राजेंद्र शुक्ला ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यूपी और छत्तीसगढ़ की तर्ज पर बीजेपी ने मध्य प्रदेश में भी मुख्यमंत्री के साथ दो उपमुख्यमंत्री बनाने का एलान किया है। राजेंद्र शुक्ला भी उन दो उपमुख्यमंत्रियों में से एक है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...