1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. दिल्ली सरकार का तोहफा, अब इलेक्ट्रिक वाहनों पर नहीं लगेगा रोड टैक्स

दिल्ली सरकार का तोहफा, अब इलेक्ट्रिक वाहनों पर नहीं लगेगा रोड टैक्स

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दिल्ली सरकार का तोहफा, अब इलेक्ट्रिक वाहनों पर नहीं लगेगा रोड टैक्स

दिल्ली के लोगों को तोहफा मिला है। जी हां, ट्रांसपोर्ट मंत्री कैलाश गहलोत ने इस तोहफे की जानकारी ट्वीट कर दी। तोहफा यह है कि दिल्ली में अब इलेक्ट्रिक वाहन चलाना पहले से भी आसान हो गया है। आसान इसलिए हो गया है क्यूंकि अबसे दिल्ली में जितने भी इलेक्ट्रिक वाहन चलेंगे उन पर रोड टैक्स नहीं लगेगा।

परिवहन विभाग ने शनिवार को अधिसूचना जारी कर कहा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के उपराज्यपाल ने सभी बैटरी चालित इलेक्ट्रिक वाहनों पर लगने वाले कर में तत्काल प्रभाव से छूट दे दी है।

दिल्ली के ट्रांसपोर्ट मंत्री कैलाश गहलोत ने ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा, दिल्लीवासियों को बधाई ! जैसा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नई ईवी पॉलिसी की घोषणा करते हुए वादा किया था, दिल्ली सरकार ने बैटरी से चलने वाले वाहनों को रोड टैक्स से छूट दे दी है।

दिल्ली सरकार द्वारा बनाई गई इलेक्ट्रिक वाहन पॉलिसी के तहत दिल्ली की सड़कों पर दौड़ रहे बैटरी वाहनों की संख्या में बढ़ोतरी करने का प्रयास है। दिल्ली में हर साल प्रदूषण की समस्या होती है और इसी दिशा में काम करने के लिए साथ ही साथ प्रदूषण कम करने के लिए दिल्ली सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों को रोड टैक्स से मुक्त किया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...