1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. दिल्ली चुनाव: बीजेपी दफ्तर में छाया सन्नाटा

दिल्ली चुनाव: बीजेपी दफ्तर में छाया सन्नाटा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दिल्ली चुनाव: बीजेपी दफ्तर में छाया सन्नाटा

ग्यारह फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझान सुबह से आने शुरू हो गए है। अबतक आए रुझानों के अनुसार दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) फिर से दिल्ली में अपनी सरकार बनाने जा रही है। आप को 2015 के विधानसभा की तरह ही प्रचंड बहुमत हुई दिख रही है। आप के तमाम कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ रही है। कार्यलय के बाहर ढोल नगाड़ों के साथ खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है।

वहीं, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को अपनी जीत पर पूरा भरोसा था, बीजेपी के कई दिग्गज नेताओं ने ट्वीट कर दिल्ली में बीजेपी सरकार बनाने का दावा किया था। साथ ही सभी एग्जिट पोल्स के नतीजों को भी गलत बताया। बता दें कि, बीजेपी का प्रदर्शन 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव के मुकाबले काफी शानदार रहा है।

इस बीच, दिल्ली चुनाव के रुझानों का असर बीजेपी स्थित राज्यों में भी देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश और बिहार की राजधानी पटना में बीजेपी कार्यकर्ता और समर्थकों में मायूसी देखी जा रही है। पार्टी के दफ्तर के बाहर सन्नाटा पसरा है। बता दें कि, आज सुबह दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि, दिल्ली में जो भी नतीजे आएंगे वह मेरी ही जिम्मेदारी होगी, लेकिन काम मिलकर सभी कार्यकर्ता करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, अभी कुछ कहना जल्दबाजी है और कुछ घंटे में सबके सामने नतीजे साफ हो जाएगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...