दिल्ली में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कई दिग्गज नेताओं ने दिल्ली में सरकार बनाने का दावा किया था। वहीं आज आए चुनाव के नतीजों के बाद बीजेपी दिल्ली अध्यक्ष मनोज तिवारी अपने ट्विट के कारण मजकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे है। दअरसल मनोज तिवारी ने चुनाव प्रचार के दौरान ट्विट कर कहा था कि, बीजेपी इस बार 48 सीटें जीतेगी। वहीं उन्होंने ट्विट में आगे लिखा कि, सभी एग्जिट पोल होंगे फेल, मेरे इस ट्वीट को आप संभाल के रखिएगा।

आठ फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग खत्म होने के बाद सभी एग्जिट पोल्स में आप को बहुमत मिलने का दावा किया। इस बीच बीजेपी के कई नेताओं ने एग्जिट पोल के नतीजों को गलत बताया था। वहीं दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने एक ट्वीट के जारिए दावा किया था की दिल्ली बीजेपी की सरकार बनेगी।
आपको बता दें कि, आज दिल्ली चुनाव के नतीजे आ चुके हैं और रिज्लट सबके सामने है तब लोगों ने मनोज तिवारी के पुराने ट्वीट को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए खूब ट्रोल कर रहे है। वहीं बीजेपी ने हार मनाते हुए आम आदमी पार्टी को जीत की बधाई दी।