दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी (आप) भारी बहुमत से आगे चल रही है। अबतक के रुझानों में पच्चास से ज्यादा सीटों पर आगे है। वहीं भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पंद्रह सीट के आस-पास है।
इसके साथ ही देश की सबसे पूरी पार्टी कांग्रेस 2015 के विधानसभा चुनाव की तरह इस बार के चुनाव में अपना खात तक नहीं खोल पाई है। वहीं आम आदमी पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं में चुनाव के रुझानों के आने के बाद खुशी की लहर दौड़ रही है। पार्टी दफ्तर के बाहर कार्यकर्ता और आप के समर्थक ढोल बजाकर जीत की खुशी मना रहे हैं।
वहीं बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने चुनाव के रुझान आने के बाद एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, दिल्ली में जो भी नतीजे आएंगे तो प्रदेश अध्यक्ष के नेता मेरी ही जिम्मेदारी होगी, लेकिन काम मिलकर सभी कार्यकर्ता करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, अभी कुछ कहना जल्दबाजी है और कुछ घंटे में सबके सामने नतीजे साफ हो जाएगे।