1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. दिल्ली चुनाव: हनुमान मंदिर पहुंचे केजरीवाल

दिल्ली चुनाव: हनुमान मंदिर पहुंचे केजरीवाल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दिल्ली चुनाव: हनुमान मंदिर पहुंचे केजरीवाल

राजधानी दिल्ली में ग्यारह फरवरी को आए चुनाव के नतीजों के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ता और समथर्कों में सुबह से ही खुशी की लहर देखी जा रही है। आप को 70 सीटों में से 62 सीटें मिली है। वहीं भारतीय जनता पार्टी को केवल आठ सीट ही मिल पाई है। पार्टी के मुखिया प्रचंड जीत कके बाद मंगलवार की शाम को कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना भी की। उनके साथ मनीष सिसोदिया भी मौजूद रहे।

साथ ही उनके परिवार के कई सदस्या भी हनुमान मंदिर में आशिर्वाद लेने पहुंचे। इसे पहले अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉंन्फ्रेंस करके दिल्ली की जनता का शुक्रिया कहा और कार्यलय में मौजूद पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थकों को संबोधित भी किया। अपने संबोधन में केजरीवाल ने कहा कि, दिल्ली की जनता ने फिर से आप पर भरोसा दिखाया है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, लोगों ने हमारे द्वारा दिल्ली में किए गए काम को वोट दिया है। जनता को सब पता है कि, कौन कितना काम कर रहा है। इसलिए आज नतीजे सबके सामने है। हमने जो दिल्लीवासियों के लिए स्कूल, अस्पताल बनाने वाली और लगातार सस्ती बिजली देने वाली पार्टी को गिफ्ट दिया है।

आपको बता दें कि, आठ फरवरी को चुनाव की वोटिंग होने के बाद सभी एग्जिट पोल्स में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बनने का दावा किया था। वहीं बीजेपी कई दिग्गज नेताओं ने एग्जिट पोल ने नतीजों को गलत बताया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...