दिल्ली में आठ फरवरी को विधानसभा चुनाव चुनाव खत्म होने के बाद लगभग सभी एग्जिट पोल ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बनने का दावा किया है। वहीं एग्जिट पोल्स के मुताबिक कांग्रेस पार्टी दिल्ली में पांच पर्सेंट तक सिमट सकता है।
इस मामले में कांग्रेस पार्टी के दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रभारी पीसी चाको ने एग्जिट पोल्स के नतीजों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि, चुनाव के असली परिणाम ग्यारह फरवरी को कुछ और आएंगे। इसके साथ पीसी चाको ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी सर्वे के अनुमानों से बेहतर प्रदर्शन करेगी और उनकी नजर में एग्जिट पोल रिजल्ट्स सही नहीं हैं।
आपको बताते दें कि, लगभग सभी एग्जिट पोल ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बनने का दावा किया है। वहीं बीजेपी ने एग्जिट पोल के नतीजों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी के नेता एग्जिट पोल के नतीजों से बेहद खुश नजर आ रहे हैं।
हालांकि, ग्यारह फरवरी को चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद सच सबके सामने होंगे। लेकिन अगर एग्जिट पोल के आंकड़ों पर नजर डालें तो दिल्ली में बीजेपी के अरमान पूरे होते नहीं दिख रहे। एग्जिट पोल के अनुसार ये साफ बता रहे हैं, कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल दोबारा मुख्यमंत्री पद संभालेंगे
बता दें कि, दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने ट्वीट के जारिए बीजेपी की जीत का दावा किया है। कहा कि, दिल्ली की जनता के फैसले पर हमें पूर्ण विश्वास है की उनका फैसला लोकसभा की तरह विधानसभा में भी बीजेपी को भारी बहुमत से जीत दिलवाएगी।