दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझानों में अबतक आम आदमी पार्टी (आप) को भारी बहुमत मिली है। वहीं भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को केवल सात सीटों पर बढ़त बनाती दिख रही है। जबकि कांग्रेस पिछले चुनाव की तरह इस बार भी खाता नहीं खोल पाई है।
रुझान आने के बाद बीजेपी सांसद परवेश वर्मा ने कहा कि, चुनाव के नतीजे आने के बाद हम नतीजों पर जरूर गौर करेंगे। साथ ही कहा कि, दिल्ली की जनता मुफ्त वाली योजना में बह गई। केजरीवाल ने मुफ्त की योजना इसलिए लेकर आए ताकी वह लोगों को फ्री की सुविधा देकर लुभा सके।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी दिल्ली के लोगों के लिए हमेशा आवाज उठाती रहेगी। हम दिल्ली सरकार की कमियों को जनता के सामने अच्छे से नहीं रख पाए। इसलिए सफल नहीं हो पाए। लेकिन हमें और मेहनत करने की जरूरत है।
साथ ही बीजेपी सांसद परवेश ने कहा कि, दिल्लीवासी झूठे विज्ञापन में बह गए हैं क्योंकि तीन महीनों से बिजली-पानी का बिल फ्री आ रहा था, बस की यात्रा महिलाओं के लिए फ्री कर दी। वहीं उन्होंने आम आदमी पार्टी के कार्यर्ताओं को जीत की बधाई दी।