1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. दिल्ली चुनाव: संजय सिंह से गले मिलते हुए केजरीवाल की फोटो हुई वायरल

दिल्ली चुनाव: संजय सिंह से गले मिलते हुए केजरीवाल की फोटो हुई वायरल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दिल्ली चुनाव: संजय सिंह से गले मिलते हुए केजरीवाल की फोटो हुई वायरल

दिल्ली में आठ फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार सुबह से ही वोटिंग की गिनती जारी है। वहीं अबतक के आए रुझानों के मुताबिक आम आदमी पार्टी (आप) प्रचंड बहुमत से दोबारा सरकार बनाएगी।

पिछले चुनाव की तरह आप को प्रचंड बहुमत मिलती हुई दिख रही है। जहां 2015 के विधानसभा चुनाव में आप को 70 सीटों में से 67 सीटें मिली थी। वहींं  इस बार 70 में से 58 सीटों पर है। वहीं भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को 12 सीटों के आस पास है। अबतक आए रुझानों के मुताबिक केजरीवाल सरकार दोबारा से दिल्ली पर राज करेगी।

चुनाव के रुझानों के बीच आप के मुख्यालय में जश्न शुरू हो गया है। आप की लगातार दूसरी बड़ी जीत के बाद पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल की पहली फोटो सामने आई है। यह फोटो राज्यसभा सांसद संजय सिंह और अरविंद केजरीवाल दोनों एक- दूसरे के गले मिल रहे हैं। दोनों नेताओं की फोटो सोशल मीडिया पर मजकर वायरल हो रही है। फोटो में दोनों के चेहरे पर साफ-साफ जीत की खुशी दिखाई दे रही है।

आपको बता दें कि, पिछले बार की तरह दिल्ली में कांग्रेस अपना खाता तक नहीं खोल पाई है। कांग्रेस के नेता मुकेश शर्मा ने ट्वीट के जारिए अपनी हार मान ली है। साथ ही उन्होंने कहा कि, कांग्रेस जनता के फैसले का सम्मान करती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...