1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. Delhi Election 2025: केजरीवाल के बयान पर भाजपा का प्रदर्शन, प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने की पानी की बौछार

Delhi Election 2025: केजरीवाल के बयान पर भाजपा का प्रदर्शन, प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने की पानी की बौछार

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राजनीतिक माहौल गरम हो गया है। भाजपा और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। अरविंद केजरीवाल के बयान पर भड़की भाजपा ने उनके आवास के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।

By: Rekha 
Updated:
Delhi Election 2025: केजरीवाल के बयान पर भाजपा का प्रदर्शन, प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने की पानी की बौछार

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राजनीतिक माहौल गरम हो गया है। भाजपा और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। अरविंद केजरीवाल के बयान पर भड़की भाजपा ने उनके आवास के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया, जिसे रोकने के लिए पुलिस ने पानी की बौछार का सहारा लिया।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि भाजपा ने दिल्ली को अपराध की राजधानी बना दिया है। उन्होंने कहा,

“दिल्ली में डकैती, चेन स्नैचिंग और गैंगवार जैसी घटनाएं आम हो गई हैं। भाजपा को दिल्ली के लोगों से नफरत है, इसीलिए पिछले 25 सालों से सत्ता में नहीं आ पाई। हमारी सरकार बनने पर RWA को फंड देकर निजी सुरक्षा गार्ड की नियुक्ति की जाएगी।”

सौरभ भारद्वाज का सवाल

आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने पूर्वांचली नेताओं और भाजपा पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब जेपी नड्डा ने पूर्वांचलियों को “घुसपैठिया” कहा था, तो मनोज तिवारी और पूर्वांचल मोर्चा क्यों चुप थे?

भाजपा का पलटवार

भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि दिल्ली के लोग भाजपा को सत्ता में लाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने पूर्वांचल के मतदाताओं को अपमानित किया और बांग्लादेशी रोहिंग्याओं का समर्थन किया।

भाजपा का ‘पूर्वांचल सम्मान मार्च’

भाजपा ने केजरीवाल के बयान के खिलाफ ‘पूर्वांचल सम्मान मार्च’ निकाला। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछार का इस्तेमाल किया।

केजरीवाल का भाजपा पर पलटवार

केजरीवाल ने भाजपा को ‘धरना पार्टी’ कहते हुए आरोप लगाया कि उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। उन्होंने कहा कि आप सरकार ने पूर्वांचल समाज और कच्ची कॉलोनियों के विकास के लिए कई काम किए हैं।

आम आदमी पार्टी की सुरक्षा बढ़ाई

प्रदर्शन के बाद केजरीवाल के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। भाजपा का कहना है कि वे इस मुद्दे को चुनाव आयोग तक लेकर जाएंगे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...