दिल्ली मेट्रो रेल निगम DMRC ने एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर सफर करने वाले यात्रियों को नए साल 2020 के मौके पर बड़ा तोहफा दिया है। दिल्ली मेट्रो ने एयरपोर्ट लाइन पर गुरुवार से मुफ्त में वाई-फाई सेवा शुरू कर दी है। एयरपोर्ट लाइन की मेट्रो में मुफ्त वाई-फाई की सुविधा की शुरुआत डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक मंगू सिंह ने की।
अधिकारियों ने इस पर कहा है कि, एशियाई क्षेत्र के किसी देश में शुरू की गई यह इस तरह की पहली सुविधा है। उन्होंने कहा कि, दिल्ली मेट्रो की 22.7 किलोमीटर लंबी इस लाइन पर छह मेट्रो स्टेशन हैं।
एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन की इस सेवा का उद्घाटन DMRC प्रमुक मंगू सिंह ने चलती ट्रेन में किया। अब इस लाइन पर चलने वाली ट्रेन के भीतर दो एमबीपीएस स्पीड वाली वाई-फाई सेवा उपलब्ध होगी।
अधिकारी ने कहा कि, ब्लू लाइन और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के प्लैटफॉर्म्स पर वाई-फाई सेवा पहले से ही उपलब्ध है। वहीं, एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि, मौजूदा समय में भूमिगत मेट्रो ट्रेनों में वाई-फाई सुविधा रूस, दक्षिण कोरिया और चीन में उपलब्ध है।