दिल्ली में कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, प्रियंका गांधी वाड्रा, पी. चिदंबरम, ज्योतिरादित्य सिंधिया और पार्टी के अन्य नेताओं ने AICC मुख्यालय में कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक हुई। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नेता राहुल गांधी कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक में शामिल नहीं हुए। राहुल की बैठक में उपस्थिति न होने की वजह बताई गई है कि, वह देश से बाहर हैं। इसलिए वह इस बैठक में शामिल नहीं हो पाएं।
बता दें कि, कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक में काफी मुद्दों पर बातचीत की गई है। दिल्ली विधान चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस नेताओं में घमासान देखने को मिला। एक कार्यक्रम को दौरान कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लोगों को संबोधित के दौरान कहा था कि, अगर प्रदेश में किसी को भी कोई परेशानी होती है तो उसके साथ मैं
खड़ा हूं। आपकी ढाल भी और आपकी तलवार भी मैं बनूंगा। अगर हमारी पार्टी द्वारा घोषणा पत्र में सभी वादे पूरे नहीं होते हैं, तो सोचें कि आप अकेले नहीं हैं और आपके साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया भी सड़कों पर उतरेगा।
इस बयान के बाद कांग्रेसी नेताओं में काफी घमासान मचा। तो वहीं, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने बयान में कहा था कि, मैं किसी से नाराज नहीं होता.. मैं कभी पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से नाराज नहीं हुआ तो सिंधिया से क्यों हूंगा।
इस बयानबाजी के बाद बीजेपी विधायक रमेश मेंदोला ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखकर उनके प्रति सहानुभूति जताते हुए मुख्यमंत्री कमलनाथ पर निशाना साधाते हुए एक पत्र लिख कर कहा था कि, कांग्रेस का वचनपत्र याद दिलाने पर सीएम कमलनाथ ने सार्वजनिक तौर पर आपके साथ जो व्यवहार किया वो दुखद और पीड़ादायी है। उससे आपकी पीड़ा का अंदाजा लगाया जा सकता है।