देश की राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण को रोकने के लिए के दिल्ली सरकार ने ‘युद्ध- प्रदूषण के विरुद्ध’ अभियान शुरू करने की घोषणा की है। इसकी जानकारी सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसकी जानकारी एक इंटरव्यू के दौरान खुद दी।
Hon'ble CM Shri @ArvindKejriwal launches anti-pollution campaign
✔️Anti-dust measures
✔️Hotspot management
✔️Green App
✔️War room against pollution
✔️Tree Transplantation Policy
✔️ Action against Parali burning
✔️Encouraging adoption of EVs#DelhiFightsPollution
— AAP (@AamAadmiParty) October 5, 2020
आम आदमी पार्टी ने अरविन्द केजरीवाल का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “आज से हम प्रदूषण के खिलाफ युद्ध छेड़ रहे हैं। हम “युद्ध प्रदूषण के विरुद्ध” अभियान शुरू कर रहे हैं। हमें आप सभी का सहयोग चाहिए।”
आज से हम प्रदूषण के खिलाफ युद्ध छेड़ रहे हैं। हम "युद्ध प्रदूषण के विरुद्ध" अभियान शुरू कर रहे हैं।
हमें आप सभी का सहयोग चाहिए।- माननीय मुख्यमंत्री श्री @ArvindKejriwal#DelhiFightsPollution pic.twitter.com/2W9Qp34yYt
— AAP (@AamAadmiParty) October 5, 2020
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में कल से पूसा रिसर्च इंस्टिट्यूट की निगरानी में पराली को खाद में परिवर्तित करने वाला घोल तैयार करेगी। दिल्ली के सभी किसानों के खेतों में बायो डीकॉम्पोज़र घोल छिड़का जाएगा। ये छिडकाव दिल्ली सरकार खुद करेगी।
पराली के डंठल गल जाएंगे तो उन्हें जलाने की नौबत ही नहीं आएगी। सड़कों पर उड़ने वाली धूल रोकने के लिए मैकेनिकल सफाई की जाएगी। प्रदूषण को रोकने के लिए राजधानी में बड़े पैमाने पर एन्टी स्मॉग गन लगाई जाएंगी।
दिल्ली में कल से पूसा रिसर्च इंस्टिट्यूट की निगरानी में पराली को खाद में परिवर्तित करने वाला घोल तैयार करेगी। सभी खेतो में दिल्ली सरकार इसका खुद छिडकाव करेगी।- माननीय मुख्यमंत्री श्री @ArvindKejriwal#DelhiFightsPollution pic.twitter.com/IkKxuME5Pb
— AAP (@AamAadmiParty) October 5, 2020
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए सड़कों के गड्ढे ठीक किए जाएंगे। साथ ही मिट्टी उड़ने की वजह से भी प्रदूषण होता है इसलिए एन्टी डस्ट कैंपेन भी शुरू करने जा रहे है।
कंस्ट्रक्शन साइट्स पर मिट्टी को उड़ने से रोकने के लिए अगर उन्होंने उपाय न किए तो उनका चालान किया जाएगा। सभी एजेंसियों को अपनी सड़कों के गड्ढे भरने के आदेश भी दे दिए है।
मिट्टी उड़ने की वजह से भी प्रदूषण होता है इसलिए एन्टी डस्ट कैंपेन भी शुरू करने जा रहे है।कंस्ट्रक्शन साइट्स पर मिट्टी को उड़ने से रोकने के लिए अगर उन्होंने उपाय न किए तो उनका चालान किया जाएगा।
सभी एजेंसियों को अपनी सड़कों के गड्ढे भरने के आदेश भी दे दिए है।#DelhiFightsPollution pic.twitter.com/LzHmhFtqGL
— AAP (@AamAadmiParty) October 5, 2020
अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा हम इस बार ग्रीन एप लांच कर रहे हैं जो इसी महीने के अंत तक तैयार हो जायेगा और जल्द ही ग्रीन दिल्ली एप शुरू किया जाएगा। आपको कहीं भी कोई भी प्रदुषण फैलता दिखे तो उस पर शिकायत करे।
इस एप पर कोई भी व्यक्ति प्रदूषण के खिलाफ शिकायत कर सकेगा। उस पर तय समय सीमा के भीतर कार्रवाई जाएगी।
हम इस बार ग्रीन एप लांच कर रहे हैं, आपको कहीं भी कोई भी प्रदुषण फैलता दिखे तो उस पर शिकायत करे। -माननीय मुख्यमंत्री श्री @ArvindKejriwal#DelhiFightsPollution pic.twitter.com/SBZuqszLsu
— AAP (@AamAadmiParty) October 5, 2020
अरविंद केजरीवाल ने कहा दिल्ली में पिछले पांच वर्षों में दिल्ली में प्रदूषण बढने की बजाय 2014 से 2019 के बीच कम हूआ है। दिल्ली में 2014 में PM 2.5 औसतन 154 था और 2018-19 में 115 हुआ।25 % प्रदूषण कम हुआ है।
पिछले पांच वर्षों में दिल्ली में प्रदूषण बढने की बजाय 2014 से 2019 के बीच कम हूआ है।
2014 में PM 2.5 औसतन 154 था और 2018-19 में 115 हुआ।25 % प्रदूषण कम हुआ है।-माननीय मुख्यमंत्री श्री @ArvindKejriwal#DelhiFightsPollution pic.twitter.com/g1U7u6H1F2
— AAP (@AamAadmiParty) October 5, 2020
दिल्ली में पिछले सरकार द्वारा वायु प्रदुषण काम करने के लिए किये गए कामो को लेकर केजरीवाल ने कहा कि पिछले 5 साल में हमने प्रदूषण कम करने के लिए 24 घंटे बिजली देनी शुरू की।
इंडस्ट्री को PNG ऑइल यूज़ करने के लिए कहा जिससे प्रदूषण कम हुआ। कंस्ट्रक्शन साइट्स पर चलान करके प्रदूषण कम किया गया। लेकिन हमें संतुष्ट नहीं होना, प्रदूषण को और कम करना है।
पिछले 5 साल में हमने प्रदूषण कम करने के लिए 24 घंटे बिजली देनी शुरू की। इंडस्ट्री को PNG ऑइल यूज़ करने के लिए कहा जिससे प्रदूषण कम हुआ। कंस्ट्रक्शन साइट्स पर चलान करके प्रदूषण कम किया गया। लेकिन हमें संतुष्ट नहीं होना, प्रदूषण को और कम करना है।#DelhiFightsPollution pic.twitter.com/BdivGScRh4
— AAP (@AamAadmiParty) October 5, 2020
उन्होंने आगे कहा अब हम पेड़ काटने पर पौधे लगाने की जगह ‘Tree transplantation’ की पाॅलिसी ला रहें हैं जिससे 80% पेड़ो को उस जगह से निकाल कर दूसरी जगह लगाना होगा।
अब हम पेड़ काटने पर पौधे लगाने की जगह 'Tree transplantation' की पाॅलिसी ला रहें हैं जिससे 80% पेड़ो को उस जगह से निकाल कर दूसरी जगह लगाना होगा।- माननीय मुख्यमंत्री श्री @ArvindKejriwal#DelhiFightsPollution pic.twitter.com/aESd9NxvHO
— AAP (@AamAadmiParty) October 5, 2020
आप को बता दे कि इस बैठक में सीएम केजरीवाल के साथ पर्यावरण मंत्री गोपाल राय और पर्यावरण, परिवहन, विकास, लोक निर्माण विभाग, डीडीए, जलबोर्ड, नगर निगम और यातायात पुलिस के लोग भी शामिल है।