1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. Delhi Assembly Session: LG के अभिभाषण से शुरू होगी कार्यवाही, CAG रिपोर्ट पेश होने से गरमाएगा सदन

Delhi Assembly Session: LG के अभिभाषण से शुरू होगी कार्यवाही, CAG रिपोर्ट पेश होने से गरमाएगा सदन

दिल्ली विधानसभा का सत्र आज उपराज्यपाल (LG) वी.के. सक्सेना के अभिभाषण के साथ शुरू होगा। सदन में 14 सीएजी (CAG) रिपोर्ट पेश की जाएंगी, जिससे आम आदमी पार्टी की सरकार के वित्तीय प्रबंधन और विभिन्न घोटालों का खुलासा होने की उम्मीद है।

By: Rekha 
Updated:
Delhi Assembly Session: LG के अभिभाषण से शुरू होगी कार्यवाही, CAG रिपोर्ट पेश होने से गरमाएगा सदन

दिल्ली विधानसभा का सत्र आज उपराज्यपाल (LG) वी.के. सक्सेना के अभिभाषण के साथ शुरू होगा। सदन में 14 सीएजी (CAG) रिपोर्ट पेश की जाएंगी, जिससे आम आदमी पार्टी की सरकार के वित्तीय प्रबंधन और विभिन्न घोटालों का खुलासा होने की उम्मीद है।

भाजपा को AAP सरकार के घोटालों के उजागर होने की उम्मीद

सत्ता पक्ष का मानना है कि इन रिपोर्ट्स के जरिए आम आदमी पार्टी सरकार की कथित अनियमितताओं पर पर्दा उठेगा। शीश महल, शराब घोटाला, शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग में हुई गड़बड़ियों की जानकारी सदन में सामने आएगी।

LG पेश कर सकते हैं विकास का रोडमैप

LG अपने अभिभाषण में सरकार के विकास कार्यों का खाका पेश कर सकते हैं। इसमें यमुना सफाई, अधूरे प्रोजेक्ट्स और अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं का जिक्र हो सकता है। सोमवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने राजनिवास जाकर इस पर चर्चा भी की थी।

सत्र के दूसरे दिन भी सत्ता-विपक्ष में टकराव के आसार

CAG रिपोर्ट पेश होने के बाद सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस होने की संभावना है। भाजपा का दावा है कि यह रिपोर्ट आम आदमी पार्टी सरकार की वित्तीय गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करेगी। वहीं, विपक्ष इसे खारिज करने और उपराज्यपाल के प्रशासन पर सवाल उठाने की तैयारी में है।

‘खाली नहीं सरकारी खजाना’ – विपक्ष का पलटवार

आम आदमी पार्टी की सरकार का दावा है कि दिल्ली का बजट लगातार बढ़ रहा है और सरकारी खजाना खाली होने का आरोप गलत है। नेता प्रतिपक्ष आतिशी का कहना है कि भाजपा-शासित राज्यों में ऐसी वृद्धि नहीं हुई है, जिससे सरकार के वित्तीय प्रबंधन पर सवाल खड़े नहीं किए जा सकते।

CAG रिपोर्ट के बाद बढ़ सकती है सियासी हलचल

CAG रिपोर्ट के सदन में पेश होने के साथ ही दिल्ली की राजनीति गरमा सकती है। सत्ता पक्ष जहां इसे AAP सरकार के घोटालों का पर्दाफाश मान रहा है, वहीं विपक्ष इसे राजनीति से प्रेरित बता सकता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...