1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. Delhi Assembly Session 2025: महिला सम्मान योजना और वृद्धा पेंशन को लेकर एलजी ने की बड़ी घोषणा, AAP के सभी विधायक सस्पेंड

Delhi Assembly Session 2025: महिला सम्मान योजना और वृद्धा पेंशन को लेकर एलजी ने की बड़ी घोषणा, AAP के सभी विधायक सस्पेंड

दिल्ली विधानसभा सत्र के दूसरे दिन उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने अपने अभिभाषण में कई बड़ी घोषणाएं कीं। भाजपा सरकार ने जनता के लिए ₹500 में रसोई गैस सिलेंडर और बुजुर्गों को मुफ्त इलाज जैसी योजनाओं का ऐलान किया। वहीं, महिला सम्मान योजना और वृद्धा पेंशन को लेकर भी अहम घोषणाएं हुईं।

By: Rekha 
Updated:
Delhi Assembly Session 2025: महिला सम्मान योजना और वृद्धा पेंशन को लेकर एलजी ने की बड़ी घोषणा, AAP के सभी विधायक सस्पेंड

दिल्ली विधानसभा सत्र के दूसरे दिन उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने अपने अभिभाषण में कई बड़ी घोषणाएं कीं। भाजपा सरकार ने जनता के लिए ₹500 में रसोई गैस सिलेंडर और बुजुर्गों को मुफ्त इलाज जैसी योजनाओं का ऐलान किया। वहीं, महिला सम्मान योजना और वृद्धा पेंशन को लेकर भी अहम घोषणाएं हुईं।

500 रुपये में सिलेंडर और मुफ्त इलाज

एलजी वीके सक्सेना ने दिल्ली के लोगों के लिए ₹500 में गैस सिलेंडर देने की घोषणा की। इसके अलावा, होली और दिवाली पर एक-एक मुफ्त सिलेंडर देने की योजना भी पेश की गई। बुजुर्गों को मुफ्त इलाज और उनकी पेंशन ₹2500 से बढ़ाकर ₹3000 करने की घोषणा की गई।

AAP के सभी विधायक निष्कासित, विधानसभा के बाहर प्रदर्शन

उपराज्यपाल के संबोधन के दौरान आम आदमी पार्टी के विधायकों ने हंगामा किया। सीएम और मंत्रियों के कार्यालय से भीमराव अंबेडकर की तस्वीर हटाने के मुद्दे पर आप विधायकों ने विरोध जताया, जिसके चलते विधानसभा अध्यक्ष ने AAP के 12 विधायकों को पूरे दिन के लिए निष्कासित कर दिया।

CAG रिपोर्ट से बढ़ेगी AAP की मुश्किलें

दिल्ली सरकार विधानसभा में भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की 14 लंबित रिपोर्ट पेश करने जा रही है। भाजपा का दावा है कि यह रिपोर्ट दिल्ली में पिछले कुछ वर्षों में हुए घोटालों को उजागर करेगी। बीजेपी विधायक सतीश उपाध्याय ने कहा कि “जिन्होंने दिल्ली की जनता को लूटा, उन्हें जेल भेजा जाएगा”, जिसमें अरविंद केजरीवाल, आतिशी, सौरभ भारद्वाज और सोमनाथ भारती जैसे नामों का जिक्र किया गया।

एलजी ने कहा कि जिस ऐतिहासिक इमारत में यह विधानसभा सत्र चल रहा है, उसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के प्रयास किए जाएंगे, ताकि लोग इसके गौरवशाली इतिहास से परिचित हो सकें। उन्होंने कहा कि अभी तक इस सदन का इस्तेमाल उच्च पदों पर बैठे लोगों का अपमान करने के लिए किया जाता रहा है, लेकिन अब इसे लोकहित में प्रभावी रूप से प्रयोग किया जाएगा।

कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा

झुग्गी बस्तियों में ‘अटल कैंटीन’ खोली जाएंगी, जहां मात्र ₹5 में भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

हर गर्भवती महिला को ₹21,000 की आर्थिक सहायता और 8 पोषण किट दी जाएंगी।

आम जनता को ₹500 में रसोई गैस सिलेंडर मुहैया कराया जाएगा।

वरिष्ठ नागरिकों की पेंशन ₹2500 से बढ़ाकर ₹3000 की जाएगी।

प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना और ‘जहां झुग्गी, वहां मकान’ योजना को प्राथमिकता से लागू किया जाएगा।

भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन और स्वच्छ दिल्ली पर जोर

उपराज्यपाल ने कहा कि उनकी सरकार भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारें भ्रष्टाचार के दलदल में फंसी हुई थीं, लेकिन अब प्रशासन को पारदर्शी और जवाबदेह बनाया जाएगा। साथ ही, दिल्ली को देश का सबसे स्वच्छ मेट्रो शहर बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं लागू की जाएंगी।

उन्होंने यह भी कहा कि यमुना नदी के पुनरुद्धार की दिशा में तेजी से कार्य किया जाएगा, जिससे दिल्लीवासियों को स्वच्छ हवा और शुद्ध जल मिल सके। इसके अलावा, ‘दिल्ली संकल्प पत्र’ को नीति दस्तावेज के रूप में अपनाया जाएगा और विकास की नई रूपरेखा तैयार की जाएगी।

CAG रिपोर्ट के पेश होने से पहले ही भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच सियासी टकराव चरम पर है। बीजेपी नेता दावा कर रहे हैं कि AAP सरकार के कार्यकाल में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ, जबकि AAP प्रवक्ताओं ने कहा कि बीजेपी सरकार राजनीतिक विद्वेष में कार्रवाई कर रही है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...