1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. देहरादून: दो गाड़ियों में हुई जबरदस्त भिड़ंत, एक व्यक्ति हुआ घायल

देहरादून: दो गाड़ियों में हुई जबरदस्त भिड़ंत, एक व्यक्ति हुआ घायल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
देहरादून: दो गाड़ियों में हुई जबरदस्त भिड़ंत, एक व्यक्ति हुआ घायल

उत्तराखंड के देहरादून रायपुर थाना क्षेत्र के लाडपुर इलाके में सोमवार सुबह दो गाड़ियों में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में गाड़ी में सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को फोन करके इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घायल व्यक्ति को पास के एक अस्पताल में भर्ती करवाया। इसके साथ ही पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि, ग्रामीणों द्वारा दी गई सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर उसका इलाज डॉक्टर कर रहे हैं।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, दोनों गाड़ियों में जबरदस्त भिड़ंत हुई है। लेकिन इस हादसे में किसी व्यक्ति की जान नहीं गई है, और घायल व्यक्ति के परिवारवालों को इसकी सूचना दे दी गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...