उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच आज प्रदेश में एक बार फिर 17 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसी के साथ प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 1836 पहुंच गयी है।
आज नए मामलों में तीन नैनीताल, तीन पौड़ी गढ़वाल, तीन रुद्रप्रयाग, तीन टिहरी गढ़वाल, दो बागेश्वर, दो पिथौरागढ़ और एक मामला अल्मोड़ा से आया है।
आज राहत की बात यह भी रही कि 26 मरीजों को ठीक कर घर भेज दिया गया है ,इसी के साथ अब इस बीमारी से ठीक होने वालो की संख्या 1135 हो गयी है।
अब तक प्रदेश में 24 लोगो की मौत हो गयी है और 668 केस एक्टिव है। देहरादून में कोरोना के सबसे अधिक 475 मामले सामने आए हैं। इसके बाद नैनीताल में संक्रमितों का आंकड़ा 338 तक पहुंच गया है।