1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. देहरादून: CM रावत ने बैडमिंटन चैंपियनशिप का किया शुभारंभ

देहरादून: CM रावत ने बैडमिंटन चैंपियनशिप का किया शुभारंभ

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
देहरादून: CM रावत ने बैडमिंटन चैंपियनशिप का किया शुभारंभ

उत्तराखंड के देहरादून में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 19वीं उत्तराखंड स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम त्रिवेंद्र और डीजी अशोक कुमार ने कार्यक्रम में आयोजित खेल में हिस्सा लिया।

इस दौरान करीब पौने घंटे के खेल में सीएम और डीजी की जोड़ी ने मैच में शानदार जीत हासिल की। वहीं, दूसरा मैच आईजी संजय गुंज्याल के साथ खेला गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि, उम्र कोई भी हो, खिलाड़ी खेल नही छोड़ता।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, खेल के प्रति समर्पण भाव ही असली खिलाड़ी की पहचान है। आपको बताते चलें कि, डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन परेड ग्राउंड के बैडमिंटन हॉल में किया जा रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...