नागौद में रक्षा मंत्री के साथ राजनाथ सिंह बोले- कांग्रेस जंग लगी पार्टी है, पीएम मोदी ने भारत का कद बढ़ाया है। साल 2014 में भारत दुनिया की 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था। आज भारत की अर्थव्यवस्था विश्व की पाँचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। मेरा विश्वास है कि 2070 तक भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी।
राजनाथ ने कहा कि सरकार बने या न बने पर भाजपा कभी नारी शक्ति का अपमान नहीं करती। हमने कहा था धारा 370 समाप्त करेंगे, चुटकी बजाकर कर भी दिया। पीओके में रहने वाले लोगों को भी लगता है कि हमारा विकास पाकिस्तान नहीं, मोदीजी ही कर सकते हैं। पाक अधिकृत हिस्सा हमारा था, है और रहेगा। रामराज्य हम कहते किसे हैं, जब अधिकार बोध के बजाय कर्तव्य का बोध हो। लोग कहते हैं कि भाजपा वाले हिंदू-मुसलमान की बात करते हैं। हिंदू, मुसलमान, सिख, ईसाई, हम किसी से भेदभाव नहीं करते। हम सबको साथ में लेकर चलने पर विश्वास करते हैं। कांग्रेस के लोगों को थोड़ी तो हया होनी चाहिए। भारत एयरस्ट्राइक करता है और ये हमसे प्रमाण मांगते हैं। अरब के पांच मुस्लिम देशों ने पहली बार अपना सबसे बड़ा सम्मान हमारे प्रधानमंत्री को दिया है। ये कांग्रेस हिन्दू-मुसलमान कर पीएम को बदनाम करने की कोशिश करते हैं।
कांग्रेस नेता समेत कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई। कमलाकर चतुर्वेदी पूर्व अध्यक्ष केंद्रीय सहकारी बैंक, ओम वाला सिंह पूर्व जनपद अध्यक्ष मैहर, शशि मिश्रा प्रदेश महामंत्री कांग्रेस, देवेंद्र सिंह सपा जिला अध्यक्ष, इंद्रजीत गर्ग पार्षद, अरुण गोयल वरिष्ठ कांग्रेस नेता, चन्द्रप्रभा श्रीवास्तव, भैयालाल चौधरी, राघवेंद्र सिंह सरपंच सेमरी, भूपेंद्र सिंह जाखी, नन्हे सिंह सरपंच, सुमित माकिन, रमाशंकर, संतोष आहूजा, जतिन जैन, अतुल शुक्ल, ओमकार कुशवाहा, माधव चौधरी के साथ अन्य कई लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई।