रिपोर्ट: सत्यम दुबे
इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर से एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जिसे जानकर आपको भी होश उड़ जायेंगे। जिस्म की प्यास बुझाने के लिए लोग किस स्थान पर हैं, इसको भी भूल जाते हैं। अभी तक आपने स्पा सेंटर को सेक्स रैकेट का अड्डा बनते सुना होगास लेकिन इंदौर के मॉर्चुरी में अपनी हवश की प्यास बुझाते पकड़े गये। आपको बता दें कि मॉर्चुरी वह स्थान होता हैं, जहां शव रखा जाता है।
इस कुकर्म का खुलासा उस वक्त हुएआ जब, लोग वहां शव रखने के लिए पहुंचे। इसी दौरान कई लड़के और लड़किय़ां आपत्तिजनक हातल में मिले। हद तो तब हो गई जब वहां पहुंचे लोगो ने टोका-टोकी की। आरोपियों ने लोगों को धमकाया है। इसी बीच किसी ने सोशल मीडिया पर विडियो बनाकर वायरल कर दिया। विडियो वायरल होते ही, अस्पताल प्रबंधन और पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया।
आपको बता दें यह शर्मनाक मामला इंदौर के सबसे बड़े महाराजा यशवंतराव (MY) हॉस्पिटल का है। जहां के मॉर्चुरी घर को लोगों ने जिस्म की आग बुझाने का अड्डा बना लिया है। यह नजारा मंगलवार रात उस वक्त सामने आया जब कुछ लोग वहां पर शव रखने के लिए गए हुए थे। जहां लड़कियां और लड़के रिलेश्न बना रहे थे। हैरानी की बात यह थी कि इस घटना की जानकारी ना तो प्रबंधन को थी और ना ही हॉस्पिटल के कर्मचारियों को इसकी खबर थी।
आपको बता दें कि महाराजा यशवंतराव हॉस्पिटल की मार्चुरी प्राइवेट कंपनी को दे दी गई है। लोगों ने जब लड़के लड़कियों आधे-अधूरे कपड़ों में के फोटो वायरल किए तो प्रशासन हरकत में आया। कंपनी के कर्मचारी ही मॉर्चुरी में रात को लड़किया लेकर आते हैं। मुर्दा घर होने के चलते यहां ज्यादा कोई आता जाता नहीं है। इसलिए इन लोगों ने शवों के बीच जिस्म की आग बुझाने का अड्डा बना लिया।
अस्पताल के अधीक्षक पीएस ठाकुर ने इस मामले में बड़ा एक्शन लिया है। ठाकुर ने घिनौनी हरकत करने वाले कर्मचारों को नौकरी से निकाल दिया है। वहीं कंपनी को भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।