भारत के अमीर व्यक्तियों के बारे में पूछा जाए तो कोई भी बिना कहीं देखे पढ़े मुकेश अंबानी का नाम ले लेता है, जी हां तो इस बार मुकेश अंबानी पिछले साल के मुकाबले और अमीर हो गए हैं।
एक तरफ कोरोना के चलते लोगों को जैसे तैसे अपना गुजर बसर करना पड़ रहा है तो वहीं दूसरी तरफ मुकेश अंबानी ने कोरोना में जमकर कमाई की है।
फोर्ब्स इंडिया रिच लिस्ट 2020 ने 18 सितंबर के स्टॉक प्राइस और एक्सचेंज रेट के आधार पर गणना की।
इस गणना में मुकेश अंबानी की कमाई 88.7 बिलियन डॉलर आंकी गई है। इस एक साल में अंबानी ने अपनी संपत्ति में 37.3 मिलियन डॉलर की बढ़त की है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी के इतने इजाफे का कारण ये है कि लॉकडाउन के दौर में रिलायंस रिटेल और जिओ टेलीकॉम में फेसबुक, गूगल, केकेआर, सिल्वर लेक और मुबाडला जैसी कंपनियों ने बड़ा निवेश किया है।
इस लिस्ट में अडानी ग्रुप के चेयरमैन और फाउंडर गौतम अडानी को दूसरा स्थान मिला है।
गौतम अडानी गौतम अडानी की कमाई 25.2 बिलियन डॉलर रही। इस लिस्ट में एचसीएल टेक्नोलॉजी के शिव नाडर को 20.4 बिलियन डॉलर की कमाई के साथ तीसरा स्थान मिला है।
सीरम इंस्टिट्यूट के सायरस पूनावाला पहली बार फोर्ब्स रिच लिस्ट में टॉप 10 में आये हैं। आपको बता दें की सीरम इंस्टिट्यूट भारत में कोरोना वैक्सीन बनाने में अहम हिस्सेदार है।
कुल 9 कारोबारी इस साल फोर्ब्स रिच लिस्ट में टॉप 100 में हैं। इसमें सबसे आगे 68वें नंबर पर इन्फो ऐज़ इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन संजीव भीकचंदानी शामिल हैं।
फोर्ब्स इंडिया रिच लिस्ट 2020 के टॉप-100 अमीरों में इंडीविजुअल तौर पर केवल तीन महिलाएं शामिल हैं।
इसमें 6.6 बिलियन डॉलर की कमाई के साथ ओपी जिंदल ग्रुप की सावित्री जिंदल 19वें स्थान पर हैं।
इनके बाद बायोकॉन की किरन मजूमदार शॉ हैं। किरन की कमाई 4.6 बिलियन डॉलर है और वे 27वें स्थान पर हैं।