हरदोई के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम मदनापुर निवासी मुनिकांत का डेढ़ वर्षीय पुत्र सक्षम मंगलवार सुबह घर में खेल रहा था। इसी दौरान उसने कूलर छू लिया। कूलर में करंट आ रहा था। करंट लगने से सक्षम गंभीर रूप से झुलस गया।
परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सवायजपुर गए लेकिन चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। मासूम की मौत से परिजन बहवास हैं।