1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. करंट लगने से महिला की मौत, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया

करंट लगने से महिला की मौत, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
करंट लगने से महिला की मौत, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया

हरदोई जिले में हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नादखेड़ा में पंखा हटाते समय करंट लगने से महिला गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर पहुंचे, चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। ग्राम नादखेड़ा निवासी काशीराम खेती करते हैं। रविवार रात उनकी पत्नी पूर्णा देवी घर के आंगन में अन्य परिजनों के साथ ही सोई थीं। आधी रात में लगभग 12 बजे चारपाई से ही उन्होंने टेबिल फैन को घुमाने का प्रयास किया, तो करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस कर चारपाई के नीचे गिर गईं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...