मथुरा में कोरोना का संक्रमण बढ़ने लगा है। हालात ऐसे हो गए हैं कि अब स्वास्थ्य विभाग ही इसकी चपेट में आ गया है। बुधवार को जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। जिला अस्पताल के चिकित्सकों, कर्मचारियों सहित 18 लोगों की स्क्रीनिंग की गई है। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 181 हो गई है।
मथुरा जिला अस्पताल के सीएमएस पिछले कई दिन से छुट्टी पर थे। तबियत बिगड़ने के बाद उन्होंने निजी लैब से कोरोना की जांच कराई।