1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फर्रुखाबाद में कोरोना का कहर,आठ लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

फर्रुखाबाद में कोरोना का कहर,आठ लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
फर्रुखाबाद में कोरोना का कहर,आठ लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में सोमवार देर रात आई रिपोर्ट में आठ और कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। उक्त मरीजों में से तीन मरीज ब्लॉक शमसाबाद, तीन मरीज कमालगंज, एक कायमगंज, एवं एक मरीज फर्रुखाबाद का निवासी है। जिन क्षेत्रों में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं उन इलाकों को सील कर हॉटस्पॉट घोषित करने की तैयारी की जा रही है

वहीं स्वास्थ्य विभाग ने सभी कोरोना मरीजों को कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया है। आठ मरीज में एक महिला और 7 पुरूष शामिल हैं। जिले में अब कोरोना मरीजो की संख्या 82 पहुंच गई। एक्टिव केस 45 हैं और कोरोना को मात देकर 37 लोग अपने घरों को जा चुके हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...