चीन सीमा पर देश के 20 से अधिक जवानों के शहीद होने पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता की अगुवाई में विरोध प्रदर्शन किया गया। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग समेत चीनी सामानों का पुतला फूंका गया।
जिला अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह छाबड़ा ने कहा कि भारत ने अब प्रधानमंत्री द्वारा सीमा पर सैनिकों को मुंहतोड़ जवाब देने की खुली छूट देकर स्वागत योग्य कार्य किया गया है। जिला प्रभारी संदीप जैन व जिला कोषाध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्ता ने कहा कि कोरोना वायरस फैलाने से पूरे विश्व में चीन की दुर्दशा होने पर सबका ध्यान हटाने के लिए धोखे से सैनिकों की हत्या बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मीडिया प्रभारी गुरजीत सिंह तनेजा एवं जिला महिला प्रभारी पूनम तिवारी ने व्यापारियों से चीनी सामानों का बहिष्कार करने की अपील की। प्रदर्शन में ‘चीन गद्दार है धोखेबाज है, जो