बदायूं जिले में शुक्रवार की देर रात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। चोर यहां छह घरों में घुसकर लाखों का माल समेट ले गए। कस्बा निवासी संजीव शर्मा के घर में चोर घुसे और अलमारी में रखे लगभग एक लाख रुपये कीमत के जेवरात समेत कुछ नकदी और एक पर्स निकालकर ले गए। जबकि संजीव का परिवार सोता रहा। इसके बाद रायसती मठ के पास रहने वाले राजुद्दीन के घर घुसे चोरों के सामान समेटते वक्त राजुद्दीन की पत्नी जाग गईं तो उन्हें तमंचा दिखाकर खामोश करा दिया और वहां से पांचों चोर निकल भागे।
इसके अलावा दो अन्य बंद मकानों के ताले तोड़कर सामान समेटा गया है। इंस्पेक्टर फैजगंज बेहटा चेतराम वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।