1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पांच साल के मासूम बेटे की हत्या,पुलिस ने पिता को किया गिरफ्तार

पांच साल के मासूम बेटे की हत्या,पुलिस ने पिता को किया गिरफ्तार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पांच साल के मासूम बेटे की हत्या,पुलिस ने पिता को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में फतेहपुर के घनश्यामपुर गांव में एक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपने पांच साल के मासूम बेटे की कथित रूप से बेल्ट से पीट-पीटकर हत्या करने के बाद जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।

जहानाबाद थाने के प्रभारी निरीक्षक सन्तोष शर्मा ने बुधवार को बताया कि सोमवार की रात घनश्यामपुर गांव में रामबहादुर पटेल शराब के नशे में घर लौटा और अपनी पत्नी राधा के साथ मारपीट करने लगा। इसी दौरान उसका पांच साल का बेटा आयुष अपनी मां को बचाने के लिए उससे लिपट गया।

उन्होंने बताया कि रामबहादुर अपने बेटे को घसीटकर एक कमरे में ले गया और वहां उसकी बेल्ट से पिटाई की, जिससे गले और सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई।  

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...