प्रतापगढ़ दो बाइकों की टक्कर में एक अधेड़ की मौत हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजन शव देखते ही बिलखने लगे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मानिकपुर थाना क्षेत्र के मऊदारा गांव निवासी मदनलाल उर्फ बूंदी पुत्र जवाहरलाल अपने छोटे भाई राजू के बेटे सागर को दवा दिलाने करेंटी मोड़ आया था। दवा लेने के बाद वह बाइक से घर जा रहा था।
इसी दौरान सामने से बाइक सवार करेंटी निवासी सुशील निर्मल पुत्र अशोक आ गया। दोनों बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें मदनलाल गंभीर रूप से घायल हो गया।
आसपास के लोग उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि उसकी मौत हो गई। वही पुलिस को सूचना मिलते ही पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा