उत्तर प्रदेश के इटावा में मंगलवार को एक सड़क हादसे में आठ सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गई वहीं बस कंडक्टर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस की सहायता से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।
कानपुर से टूंडला जा रही साहिबाबाद डिपो की रोडवेज बस नेशनल हाईवे टू पर इकदिल नहर के पुल से पहले भगवती ढाबा के पास बस गड्ढे में जा गिरी। जिससे बस में सवार आठ यात्री घायल हो गए। हादसे में परिचालक कंडक्टर कुलदीप गुप्ता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई