आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर उन्नाव जिले के औरास थाना क्षेत्र में बुधवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। राजस्थान से पश्चिम बंगाल जा रही बस बेकाबू होकर पलट गई। बस में 64 यात्री सवार थे। हादसे में 19 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य को मामूली चोटें आईं हैं। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस व यूपीडा रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और घायलों को औरास स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।