रामपुर रोड में देवलचौड़ के पास बुधवार सुबह डंपर ने दो बाइक सवार को कुचल दिया। घटना में दोनों बाइक सवारों की मौत हो गई।
दोनों सिडकुल कर्मचारी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों युवकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही परिजनों को सूचित कर दिया है।
इनकी आजकल साढ़े आठ से पांच बजे की जनरल शिफ्ट थी। रोजाना की तरह बुधवार सुबह भी दोनों बाइक से कंपनी को जा रहे थे। करीब साढ़े आठ बजे रुद्रपुर को ओर ही जा रहे डंपर ने को कुचल दिया।
हादसे में अरुण की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि देवेंद्र ने सुशीला तिवारी अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर अरुण के परिजन मोर्चरी पहुँच गए।