1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उन्नाव में कोरोना संक्रमितों संख्या हुई 54, लोगों में दहशत का माहौल

उन्नाव में कोरोना संक्रमितों संख्या हुई 54, लोगों में दहशत का माहौल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
उन्नाव में कोरोना संक्रमितों संख्या हुई 54, लोगों में दहशत का माहौल

उन्नाव में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। शनिवार को उन्नाव जिले में चार और लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। संक्रमित शुक्लागंज के मोहल्ला आदर्श नगर व कंचन नगर निवासी हैं।

संक्रमितों में दो युवती, एक युवक व एक किशोर शामिल है। इस तरह जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 54 हो गई है। जिले में एक्टिव केस 30 हैं। तीन मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है। 24 मरीज ठीक हो चुके हैं। संक्रमितों में 37 प्रवासी हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...