1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 50, कई मरीज हुए ठीक

कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 50, कई मरीज हुए ठीक

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 50, कई मरीज हुए ठीक

जालौन जिले में एक और युवक के संक्रमित मिलने के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 50 पहुंच गई है। संक्रमित युवक झांसी में इलाज करा रहा था। जहां उसका सैंपल लेकर जांच की गई थी। जांच रिपोर्ट में वह पॉजिटिव पाया गया। युवक राजमिस्त्री का काम करता है। इस समय जिले में छह एक्टिव केस हैं।

एट का मूल निवासी युवक (35) वर्तमान में कोंच के जलकल आफिस के पास भगत सिंह मोहल्ले में रहता है। उसे कुछ दिन पहले हार्ट अटैक पड़ा था। इस पर परिजन उसे झांसी ले गए थे। झांसी में इलाज के दौरान उसका कोरोना संबंधी जांच के लिए सैंपल शुक्रवार को भेजा गया था।

शनिवार को आई रिपोर्ट में उसके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। जैसे ही युवक के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई, स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग तत्काल अलर्ट हो गया। उसके घर के आसपास के एरिया को सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। उसके साथ इलाज को गए लोगों के सैंपल लेने के साथ ही अलावा उससे संपर्क वाले लोगों की तलाश शुरू हो गई है।

जिला प्रशासन के मुताबिक, राजमिस्त्री के कोरोना संक्रमित मिलने के साथ ही कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा पचास पहुंच गया। कोरोना संक्रमित तीन लोगों की म़त्यु हो चुकी है। जबकि 41 मरीज ठीक हो चुके है। इस समय जिले में छह एक्टिव केस हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...