1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. भारतीय मूल के सेलिब्रिटी शेफ फ्लॉएड कार्डोज की कोरोना वायरस की वजह से हुई मौत

भारतीय मूल के सेलिब्रिटी शेफ फ्लॉएड कार्डोज की कोरोना वायरस की वजह से हुई मौत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
भारतीय मूल के सेलिब्रिटी शेफ फ्लॉएड कार्डोज की कोरोना वायरस की वजह से हुई मौत

भारतीय मूल के सेलिब्रिटी शेफ फ्लॉएड कार्डोज की मौत हो गई है, 59 साल के फ्लॉएड न्यू जर्सी में रहते थे, 19 मार्च को वो कोरोना वायरस के लिए पॉजिटिव पाए गए थे। उन्होंने इसी महीने मुंबई में एक पार्टी दी थी।

न्यू यॉर्क में फ्लॉएड कार्डोज का शेज फ्लॉएड, बॉम्बे कैंटीन और ओ पेड्रो नाम के रेस्तरां था। इसके साथ ही भारत में भी (मुंबई और गोवा) में उनके रेस्तरां हैं। इस साल मार्च में वो मुंबई आए थे, जहां उन्होंने एक पार्टी दी थी, इस पार्टी में कम से कम 200 लोग आए थे। भारत से वापस जाने के बाद उन्हें न्यू यॉर्क में वायरल की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। टेस्ट के बाद वह कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद उनके संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाई गई।

बताते चलें कि कोरोना वायरस की वजह से अमेरिका में अब तक 773 लोगों की मौत हो चुकी है, जबिक 54,428 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। वहीं, मंगलवार को (WHO) की प्रवक्ता मार्ग्रेट हैरिस ने कहा कि, अमेरिका अगर सावधानी नहीं बरता तो अगला इटली बन सकता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...