1. हिन्दी समाचार
  2. बड़ी खबर
  3. कोरोना वायरस: गाजियाबाद में मचा हड़कंप, पीछले एक महीने के अंदर चीन से लौटे 150 लोग

कोरोना वायरस: गाजियाबाद में मचा हड़कंप, पीछले एक महीने के अंदर चीन से लौटे 150 लोग

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना वायरस: गाजियाबाद में मचा हड़कंप, पीछले एक महीने के अंदर चीन से लौटे 150 लोग

चीन के साथ साथ दुनिया भर में कोरोना वायरस का खौफ बना हुआ है, उधर चीन में जहां मात्र 10 दिनों में कोरोना वायरस के पीड़ितों के लिए 1000 बेड़ का अस्पताल तैयार किया गया है तो वहीं रोज मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस वायरस को लेकर भारत भी काफी सतर्क है लेकिन सोमवार को जब पता चला की पिछले 1 महीने के अंदर 150 लोग चीन से गाजियाबाद जिले में आए हैं तो स्वास्थय विभाग में हड़कंप मच गया।

गाजियाबद में पिछले एक महीने में 150 लोग आए चीन से

गाजियाबद में पिछले एक महीने के अंदर 150 लोग आ चुके हैं लेकिन विभाग को इन लोगों के बारे में भनक तक नहीं लगी और ना ही अब तक कोई जानकारी मिल सकी है। ऐसे में अब शासन से इनकी जानकारी मांगी गई है। एक अधिकारी का कहना है कि शासन से लिस्ट मिलने के बाद रैपिड रिस्पॉन्स टीम ऐसे लोगों की जांच करेगी। इसके लिए कुल 12 टीमें बनाई गई है।

बनाई जा रही चीन से आए लोगों की सूची

अधिकारी ने कहा कि, 29 दिसंबर 2019 से लेकर 20 जनवरी 2020 तक देश भर से 1304 लोगों ने चीन की यात्रा की है। इनमें से लगभग 150 लोग गाजियाबाद के रहने वाले हैं। ये लोग 1 महीने के दौरान चीन गए और वापस लौटे। शासन स्तर से ऐसे लोगों की सूची बनाई जा रही है। सूची मिलने के बाद सभी लोगों की तलाश करके उनके स्वास्थ्य की जांच की जाएगी।

फैल सकता है संक्रमण

मीडिया में आ रही खबरों की माने तो विभागीय सूत्रों का कहना है कि, अगर चीन से वापस लौटा एक भी व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित रहा होगा, तो उसने बहुत से लोगों को संक्रमित कर दिया होगा। ऐसे में जिले में भी यह संक्रमण फैल सकता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...