{ लखनऊ से अनुज की रिपोर्ट }
प्रदेश की राजधानी लखनऊ में केजीएमयू के बाद अब पीजीआई में कोरोना की जांच शुरू हो जाएगी. यह जांच संस्थान की माइक्रोबायोलॉजी लैब में होगी.
संस्थान प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है. एक दिन में 40 से अधिक नमूनों की जांच सम्भव होगी. इसकी पुष्टि के लिए इसकी दोबारा जांच केजीएमयू की लैब से कराई जाएगी.
डॉक्टरों ने लैब में जांच से जुड़ी सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं. जांच में प्रयोग की जाने वाले कुछ रसायन और अन्य जरूरी चीजें पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट आफ वायरोलॉजी से आ गया है. सोमवार दोपहर तक नमूने लेकर जांच शुरू कर दी जाएगी.
आपको बता दे, कोरोनावायरस की चुनौतियों से निपटने के लिए यूपी में लखनऊ, कानपुर, नोएडा समेत 16 जिलों को 25 मार्च तक के लिए लॉकडाउन कर दिया है। इस दौरान जरूरी सेवाओं को छोड़कर इन जिलों में सब कुछ बंद रहेगा।