इस वक्त करीब 80 देशों में कोरोना वायरस का कहर जारी है, चीन के वुहान प्रांत से फैले इस वायरस को लेकर कहा गया कि, इसकी वजह साप, चमगादड़ और पैंगोलिन जैसे वन्य जीवों को खाने की वजह बताई गई। इच बीच चीन ने एक बड़ा कदम उठाते हुए वन्य जीवों के मांस पर प्रतिबंध लगा दिया है।
माना जा रहा है कि साप, चमगादड़ औऱ पैंगोलिन जैसे वन्य जीवों को खाने की वजह से कोरोना वायरस फैला, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं की गई है। चीन ने इस बात को स्वीकर किया है कि किसी अन्य वायरस को फैलने से रोकने के लिए वन्यजीव इंडस्ट्री पर नियंत्रण रखना जरूरी है। वर्ष 2017 के एक अनुमान के मुताबिक यह बाजार 73 अरब डॉलर से भी ज्यादा का है और दस लाख से ज्यादा लो इसमें कार्यरत हैं।
चीन ने ऐसे वन्यजीवों को जो सामाजिक, वैज्ञानिक और परिस्थितियों के मुताबिक महत्वपूर्ण हैं, उनके पालन, मांस बिक्री और खाने पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही माना जा रहा है कि, अगले साल इसे लेकर सख्त कानून बन सकता है। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि चीन के लिए यह कदम उठाना काफी मुश्किल होगा क्योंकि सिर्फ खाने के लिए ही नहीं बल्कि दवाओं, कपड़ों आदि के लिए भी वन्य जीव अहम हैं।