1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. कोरोना वायरस: चीन ने वुहान स्थित सबसे बड़ा अस्थाई अस्पताल किया बंद

कोरोना वायरस: चीन ने वुहान स्थित सबसे बड़ा अस्थाई अस्पताल किया बंद

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना वायरस: चीन ने वुहान स्थित सबसे बड़ा अस्थाई अस्पताल किया बंद

कोरोना संक्रमण के शुरूआत में कोरोना वायरस का केंद्र बनकर उभरे वुहान शहर में मरीजों के उपचार के लिए यह अस्पताल बनाया गया था। चीन ने वुहान में फरवरी में बनाए अपने सबसे बड़े अस्थाई अस्पताल को बुधवार को बंद कर दिया है, इसी के साथ वहां तैनात हजारों चिकित्साकर्मियों का अंतिम समूह भी शहर छोड़ कर जा चुका है।

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक मध्य चीन के हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान में अस्थायी लीशेनशान (वज्र देव पर्वत) अस्पताल में कोविड-19 मामले रूकने के बाद बुधवार को कामकाज बंद कर दिया गया। वुहान में कोविड-19 के मरीजों के लिए चीन ने दस दिनों के अन्दर 1000 से अधिक बिस्तरों की क्षमता वाला अस्थाई अस्पताल बनाया था।

23 जनवरी से वुहान में लागू लाॅकडाउन को आठ अप्रैल को समाप्त कर दिया गया। मंगवार को हुबेई प्रांत में कोरोना वायरस का कोई नया मामला सामने नहीं आने के बाद अस्थायी अस्पताल को बंद कर दिया गया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...