1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. कोरोना वायरस: US में 50 लोगों की मौतें हुई, इस संख्या को कम से कम रखना चाहते हैं- ट्रंप

कोरोना वायरस: US में 50 लोगों की मौतें हुई, इस संख्या को कम से कम रखना चाहते हैं- ट्रंप

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना वायरस: US में 50 लोगों की मौतें हुई, इस संख्या को कम से कम रखना चाहते हैं- ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने वीडियो कॉनेफ्रेंस के जारिए कहा कि, अभी तक अमेरिका में कोरोना वायरस के कारण पच्चास लोगों की मौतें हुई हैं। हम इस संख्या को कम से कम रखना चाहते हैं। यह चीन से आया है, लेकिन यह किसी की गलती नहीं है। किसी को इसकी उम्मीद नहीं थी। हम सभी इस समस्या को अच्छी तरह से हल करेंगे।

इसके साथ ही कोरोना वायरस रिलीफ बिल पर ट्रम्प ने कहा कि, बिल उन सभी अमेरिकी नागरिकों के लिए मुफ्त कोरोना वायरस परीक्षण का प्रावधान करता है जिन्हें टेस्ट किया जाना चाहिए। यह एक बहुत ही जटिल परीक्षण है। इसे मुफ्त प्रदान किया जा रहा है,लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है।

ट्रंप ने कोरोना वायरस के प्रभाव को फैलने से रोकने के लिए कई कड़े कदम उठाए है। उन्होंने पूरे यूरोप पर अगले तीस दिन के लिए ट्रैवल बैन लगा दिया है। ट्रंप के इस फैसले के बाद यूरोप के देशों से कोई भी यात्री एक महीने तक अमेरिका नहीं जा सकेगा। हालांकि, प्रतिबंध से यूके को छूट दी गई है। अमेरिका में कोरोनावायरस के अब तक बाहर सौ से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। हॉलीवुड अभिनेता टॉम हैंक्स और उनकी पत्नी रीटा विल्सन भी वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...