1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. कोरोना वायरस: 3 नए मामले और मिले, कुल 40 हुई मरीजों की संख्या

कोरोना वायरस: 3 नए मामले और मिले, कुल 40 हुई मरीजों की संख्या

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना वायरस: 3 नए मामले और मिले, कुल 40 हुई मरीजों की संख्या

उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अब धीरे धीरे बढ़ते जा रहे है। शुक्रवार को 3 नए मरीजों के बारे में पता चला है और अब राज्य में मरीजों की कुल संख्या 40 हो गयी है।

देहरादून में नौ महीने के बच्चे के अलावा, दून आर्मी अस्पताल की महिला डॉक्टर और रामनगर में एक जमाती के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

प्रदेश में बच्चे में कोरोना संक्रमण का यह पहला मामला है वहीं इसके अलावा 9 लोग ठीक भी हो चुके है ऐसे में कुल 31 केस राज्य में एक्टिव है।

अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने बताया कि शुक्रवार को कुल 202 सैंपलों की रिपोर्ट आई है, जिनमें से 199 सैंपल नेगेटिव मिले हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...