1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. कोरोना वायरस: अमेरिका में 24 घंटे में रिकाॅर्ड 2,600 मौत, 27,000 पहुंची मृतकों की संख्या

कोरोना वायरस: अमेरिका में 24 घंटे में रिकाॅर्ड 2,600 मौत, 27,000 पहुंची मृतकों की संख्या

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना वायरस: अमेरिका में 24 घंटे में रिकाॅर्ड 2,600 मौत, 27,000 पहुंची मृतकों की संख्या

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। अमेरिका में पिछले 24 घंटे के अंदर 2600 लोगो की मौत हो गई, वहीं कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 6 लाख पार कर गया है।

जाॅन्स हाॅपकिंस विश्वविद्यालय की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूनाइटेड स्टेट्स में बीते 24 घंटे में करीब 2600 लोगों की कोरोना के कारण मौत हो गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह अब तक की एक दिन में हुई सबसे अधिक मौतों की संख्या है। इसके साथ ही अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 27,000 को पार कर गई है।

गौरतलब है कि कोरोना वायरस से अकेले न्यूयाॅर्क में मृतकों की संख्या 11,586 तक पहुंच गई है। जिसके बाद राज्य के गवर्नर एंड्रयू क्योमो और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच टकराव बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि ट्रंप तानाशाही से बचें क्योंकि वे राष्ट्रपति हैं, देश के राजा नहीं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...